नेतृत्व संदेश

सृजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की भाषा, विचार, भाव और रचनात्मकता को अभिव्यक्ति देने का सार्थक मंच है। इस अवसर पर आयोजक नेतृत्व एवं विद्यालय प्रमुखों के प्रेरक संदेश, शुभकामनाएँ और विचार।

तरुण चावला  — सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पार्टनर स्कूल
तरुण चावला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–पार्टनर स्कूल सेठ आनन्दराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स

प्रिय विद्यार्थियों,

आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

गत वर्ष आयोजित अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता ‘सृजन’ को आपने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उत्साह से उल्लेखनीय सफलता प्रदान की। इस उपलब्धि का श्रेय हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों और सहयोगी विद्यालय प्रबंधन को जाता है।

‘सृजन–तृतीय’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जुड़ने तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है। हिंदी हमारी अभिव्यक्ति के साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव भी है। अतः अपनी भाषा के प्रति प्रेम एवं सम्मान बनाए रखें और अधिकाधिक हिंदी का प्रयोग करें।

मुझे विश्वास है कि इस वर्ष भी आप अपने परिश्रम, लगन और मौलिक प्रतिभा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में ‘सृजन–तृतीय’ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

आप सभी को उज्ज्वल सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!