प्रतियोगिता “काव्य मंच”

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी हिंदी कविता का भावपूर्ण एवं प्रभावशाली वाचन करेंगे। कविता के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषा, भावाभिव्यक्ति, उच्चारण एवं प्रस्तुति-कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा।

विषय: विद्यालय निम्नलिखित सामाजिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है-
  • सपने एवं आकांक्षाएँ
  • बालमन
मूल्यांकन – 50 अंक
प्रतियोगिता के नियम:
  1. यह व्यक्तिगत प्रतियोगिता होगी।
  2. प्रस्तुति हिंदी भाषा में होगी।
  3. प्रस्तुति की अधिकतम अवधि 3 मिनट होगी।
  4. कविता किसी प्रसिद्ध कवि की रचना अथवा विद्यार्थी की मौलिक रचना हो सकती है।
  5. यदि कविता किसी प्रसिद्ध कवि की है, तो विद्यार्थी को कवि का नाम बताना होगा।
  6. वेशभूषा एवं प्रॉप्स का प्रयोग सीमित एवं विषयानुकूल होना चाहिए।
  7. कविता का चयन विद्यार्थी की आयु एवं मंच की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के मापदंड
मापदंड
उच्चारण एवं भाषा
स्वर-उतार-चढ़ाव
भावाभिव्यक्ति
प्रस्तुति एवं आत्मविश्वास
रचनात्मकता एवं समग्र प्रभाव
कुल
अंक
10
10
10
10
10
50