प्रतियोगिता “नुक्कड़ नाटक-समाज के नाम संदेश”

कक्षा IX एवं X के विद्यार्थियों के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी रंगमंच के माध्यम से समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर विचार करने तथा समाज को एक सार्थक और सकारात्मक संदेश देने के अवसर प्रदान करना है।

विषय: विद्यालय निम्नलिखित सामाजिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन कर सकता है-
  • सोशल मीडिया की लत
  • नशा मुक्ति
मूल्यांकन – 100 अंक
आयोजन समिति आवश्यकतानुसार किसी विशेष विषय का निर्धारण भी कर सकती है।
प्रतियोगिता के नियम:
  1. यह दल प्रतियोगिता होगी।
  2. प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम एक दल भाग ले सकेगा।
  3. एक दल में 6 से 10 विद्यार्थी हो सकते हैं।
  4. प्रस्तुति की अधिकतम अवधि 8 से 10 मिनट होगी।
  5. नाटक मुख्य रूप से हिंदी भाषा में होना चाहिए।
  6. नाटक में किसी भी प्रकार की अश्लीलता अथवा असामाजिक दृश्यों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
  7. प्रस्तुति में नाटक का मूल भाव/उपसंहार तथा वेशभूषा-सामग्री सहज एवं प्रभावी होनी चाहिए।
  8. मंच सज्जा एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था संबंधित विद्यालय स्वयं करेगा।
  9. सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रस्तुति को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सामग्री मौलिक होनी चाहिए।
  10. अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक, रिकॉर्डेड संगीत अथवा कृत्रिम संगीत का प्रयोग प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।
  11. प्रस्तुति में नुक्कड़ नाटक की मूल भाव-ऊर्जा, संवाद, भावनुकूलता, प्रत्यक्षता एवं सामाजिक संदेश - स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए।
  • नुक्कड़ नाटक की निर्धारित संरचना/प्रारूप शामिल होगा
  • समस्या की प्रस्तुति
  • संघर्ष का विकास एवं संवाद
  • चरम बिंदु
  • समाधान एवं सकारात्मक दृष्टिकोण
  • सकारात्मक सामाजिक संदेश
स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता के मापदंड
मापदंड अंक
विषय-वस्तु एवं सामाजिक प्रासंगिकता 20
मौलिकता एवं सृजनात्मकता 15
हिंदी भाषा एवं संवाद अदायगी 15
प्रस्तुति एवं भागीदारी 15
दल का समन्वय 10
आवाज़, ऊर्जा एवं प्रभावी प्रस्तुति 10
दर्शक सहभागिता 5
संदेश एवं समग्र प्रभाव 10
कुल 100